2022 के विस चुनाव की तैयारियों में अभी जुट जायें कार्यकर्ता: शिवपाल

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 09:36 AM (IST)

औरैया-प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पाटर्ी ने प्रत्येक बूथ पर उपस्थिति दर्ज कराई है और वह 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी जुट जायें।       

सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव बुधवार को यहां अछल्दा क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लखनऊ जाते समय बिधूना में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्तार्ताआें से कहा कि वह जनता के बीच जाकर उनकी मदद करें और सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा बसपा का बेमेल गठबंधन हुआ था जो फेल हो गया, और अब मायावती हार के लिए किसे कोस रही है आप सभी जानते हैं। 

उन्होंने अपने कार्यकाल में जिले में कराये गये विकास कार्यो को भी गिनाया और कहा कि सत्ता में वापस आने पर हम ही विकास के रूके पहिया को आगे बढ़ायेंगे। इस मौके पर चौधरी रामबाबू, मनोज पोरवाल, ब्रजेश यादव, अशोक यादव, छुन्ना यादव, कप्तान यादव, रजनीश यादव आदि ने प्रसपा अध्यक्ष का स्वागत किया। 

Ajay kumar