रामपुर में भाजपा की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह लोधी सपा के प्रत्याशी आसिम रजा को हराया

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 03:47 PM (IST)

रामपुर: लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की 37997 वोटों से जीत होने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया सूचना मिलते ही मंडी समिति के बाहर हजारों की तादात में लोग पहुंच गए। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत होने के बाद अभी प्रशासन ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है। चुनाव आयोग से प्रमाण पत्र आते ही सौंपा जाएगा मंडी स्थल पर मतगणना कार्य संपन्न होने के साथ ही। लोग वोटों की गुणा भाग में लगे हुए हैं।

बता दें कि घनश्याम सिंह लोधी का आजम खान से भी उनका गहरा सियासी नाता रहा है। उन्होंने  2004 में हुए एमएलसी चुनाव के दौरान कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी और मुलायम सिंह यादव की सपा के गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत प्राप्त की थी। बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों को भापते हुए  राजनीतिक दल बदलते हुए बसपा की सदस्यता ले ली. उनका कार्यकाल 6 साल का था। फिर भी वह वर्ष 2009 में एमएलसी रहते हुए बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े।हालांकि इस चुनाव में सपा के टिकट पर अभिनेत्री जयाप्रदा ने जीत हासिल की और वह तीसरे नंबर पर रहे।  

उन्होंने साल 2022 में सपा छोड़ बीजेपी में हुए शामिल फिर एक बार साल 2016 में एमएलसी के चुनाव हुए और उस समय तक वे बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो चुके थे.। हालांकि 2022 के एमएलसी चुनाव से पहले विधानसभा चुनावों के दौरान सपा को छोड़कर अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं भाजपा ने  घनश्याम सिंह लोधी ने महज 4 महीने के अंदर ही उप लोक सभा चुनाव में उतार दिया।  उन्होंने रामपुर में आजम खान को भरी मतो से हरा कर इतिहास रच दिया। 

Content Writer

Imran