गाज़ियाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 08:27 PM (IST)

गाज़ियाबाद विधानसभा संख्या-56
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली सदर सीट और विधानसभा संख्या 56 है गाजियाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 35 हजार 260 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 750 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 510 है। सीट पर मुख्य लड़ाई कांग्रेस, बीएसपी और बीजेपी के बीच रहती है। पिछले तीन विधानसभा चुनाव में तीनों ही पार्टियों ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। इस बार भी सीट पर इन पार्टियों में जबरदस्त टक्कर है। सीट पर कौन बाजी मारेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               

 

 गाजियाबाद विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के सुरेश कुमार बंसल ने बीजेपी के अतुल गर्ग को पराजित किया था। कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के पवन शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा ने बीएसपी के सुरेश बंसल को हराया था। कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार मुन्नी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार अमर पाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने बीजेपी के बालेश्वर त्यागी को हराया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र कुमार मुन्नी रहे थे। जबकि बीएसपी के जनार्दन शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें