भगवान ऐसी बहू किसी को ना दे, लालच के चलते कर दिया पूरा परिवार तबाह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 03:20 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पुलिस ने परिवार की एक ऐसी बहू को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी मां साथ मिलकर अपने ससुराल वालो को ही लूट लिया। पुलिस ने मां-बेटी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मुताबिक महिला को पता लगा कि उसके ससुराल वालों के पास काफी नगदी और जेवरात रहते हैं। इस बात को लेकर उसने अपनी मां से बात की लूट की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही बहू उसकी मां और उनके साथियों ने घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस को जब लूट की खबर दी गई तो जांच के दौरान ससुराल वालों ने बताया कि लूट में एक महिला और बदमाश शामिल थे। लूटने वाले बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को जहर भी दिया। पुलिस ने सर्वलाइंस और मुखबिर के जरिए जब गहनता से जांच की तो लुटेरी बहू की सच्चाई सामने आई कि लूट के दौरान जो महिला शामिल थी वो कोई और नहीं उनकी खुद की बहू थी। पुलिस ने आरोपी बहू और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी लोगों की तलाश में जुटी है।

Content Writer

Anil Kapoor