गाजियाबाद: बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या, रंजिश में हत्या की आशंका

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 01:37 PM (IST)

गाजियाबाद: दिवाली की रात जिले के पॉश कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की जानकारी तब हुई जब बुजुर्ग दंपत्ति की बेटे ने उनके मोबाइल पर पर फोन किया। काफी देर तक जब फोन रिसीव नहीं हुआ। बेटी ने अपने पहचान वाले के पास फोन किया। जब पड़ोसी ने जाकर  देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति का शव खून से लथफस पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने प्रथम द्ष्य रंजिश में हत्या का आशंका जताई है। उन्होंने मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी। फिर बुजुर्ग दंपत्ति के बेटी को मामले की जानकारी दी गई।  लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



बता दें मामला गाजियाबाद जिले के पॉश कालोनी का जहां पर अशोक  अपनी पत्नी मधु के साथ रहते थे। उनकी एक बेटी नोएडा रहती है। दिवाली की रात जब उसने अपने माता-पिता को फोन मिलाया तो उनका फोन नहीं उठा जिससे बेटी ने अपने जानकार को फोन किया और कहा माता-पिता फोन नहीं उठा रहे हैं जब उसने जाकर देखा तब इस हत्या का पता चला। फिलहाल घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बेटी का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर इस हत्या की पीछे की असली वजह क्या रही है। 

Content Writer

Ramkesh