शादी से ज्यादा वोट को दिया महत्व...सात फेरे लेने से पहले डाला वोट, शादी के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 01:44 PM (IST)

Ghaziabad Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मतदान की एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है। जहां साथ फेरे लेने से पहले एक दुल्हन गाजे बाजे के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची और फिर वोट डालकर एक अच्छा संदेश दिया। मतदान करने के बाद दुल्हन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डालना बेहद जरुरी है।

बता दें कि दुल्हन के कपड़े में वोट डालने पहुंची युवती का नाम अनामिका है। अनामिका की आज शादी है। शादी से कुछ देर पहले अनामिका गाजे बाजे के साथ मतदान केंद्र पहुंची और वोट डालकर एक अच्छा संदेश दिया।

जानकारी के मुताबिक, अनामिका अपने परिवार के साथ दौलतपुरा के संगम विहार में रहती है। अपनी शादी से पहले अनामिका लाल दुल्हन के जोड़े सजकर और हाथ में वोटर आईडी कार्ड लेकर वोट डालने पहुंची अनामिका को देख सब हैरान रह गए।

अनामिका के आगे-आगे ढोल बाजे वाले जा रहे थे और उनके पीछे दर्जन महिलाएं अनामिका का उत्साह बढ़ाने आईं थी। यह सब एक संदेश दे रही थी कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डालना बेहद जरुरी है।

ये भी पढ़ें.....
Second Phase Elections In UP LIVE: यूपी में दूसरे चरण की आठ सीटों पर मतदान जारी, सुबह 1 बजे तक कुल 36.00 प्रतिशत हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू से हो गया है। इस चरण में पश्चिमी यूपी के अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा लोकसभा सीट पर वोटिंग किया जा रहा है। इस चरण में कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1,67,77,198 मतदाता है, जिसमें 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला व 791 थर्ड जेंडर हैं।

 

Content Editor

Harman Kaur