52 का दूल्हा, 30 की दुल्हन! नीतीश कटारा केस के दोषी विकास यादव ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन हर्षिका यादव

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 07:12 AM (IST)

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने हाल ही में गाजियाबाद में शादी रचाई। उनकी दुल्हन बनी हैं हर्षिका यादव, जिनकी उम्र 30 साल है। शादी की यह खबर अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सादगी से हुआ विवाह, आर्य समाज की परंपराओं के अनुसार संपन्न
विकास यादव और हर्षिका यादव की शादी आर्य समाज की परंपराओं के तहत सादगी से की गई। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे। डीपी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शादी का माहौल पूरे परिवार में बेहद खुशी और उत्साह भरा था।

दुल्हन हर्षिका: पढ़ी-लिखी, विनम्र और स्कूल टीचर
हर्षिका यादव फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता सरकारी शिक्षक हैं। हर्षिका खुद भी पढ़ाई में तेज रही हैं। उन्होंने BSc, BTC, MSc की पढ़ाई की है और TET परीक्षा पास कर चुकी हैं। वर्तमान में वे एक इंटर कॉलेज में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि हर्षिका का स्वभाव बहुत विनम्र और सरल है।

दूल्हा विकास यादव: 52 साल की उम्र में रचाई शादी
विकास यादव की उम्र 52 साल है। वह डीपी यादव के बेटे हैं, जो कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। विकास यादव का नाम पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुका है — खासकर नीतीश कटारा हत्याकांड के कारण।

नीतीश कटारा हत्याकांड: फिर उठे सवाल
विकास यादव 2002 के चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी रह चुके हैं। कोर्ट ने विकास यादव और उनके चचेरे भाई विशाल यादव को इस मामले में दोषी ठहराया था। नीतीश कटारा की हत्या विकास की बहन भारती यादव से प्रेम संबंध के कारण हुई थी, जिसका परिवार ने विरोध किया था। इस केस में एक और आरोपी सुखदेव पहलवान को 20 साल की सजा हुई थी, जिसे जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया।

जमानत को लेकर फिर कोर्ट में पहुंचे विकास यादव
22 अगस्त 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट ने विकास यादव की अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं था। इसके बाद विकास यादव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्हें पहले अपनी मां की बीमारी के आधार पर जमानत मिली थी, जिसे 1 सितंबर को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static