गिरिराज का विवादित बयान, कहा- भारतीय मुस्लिम मुगलों के नहीं प्रभु श्रीराम के वंशज

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 11:12 AM (IST)

बागपतः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश मे चल रहे हालातों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम कर दिया है। उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को राम का वंशज बताया है। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान प्रभु श्रीराम के वंशज हैं मुगलों के नहीं और मंदिर निर्माण पर उन्हें शियाओं की तरह आगे आना चाहिए। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में 54 जिलों में हिंदुओं की संख्या में गिरावट आई है और देश के हालात बिगड़ रहे हैं। जहां हिंदू कम हुए हैं वहां सामाजिक समरसता टूटी है। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की परिभाषा भी बदलनी चाहिए। राम मंदिर निर्माण और जनसंख्या कानून पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गिरिराज ने कहा कि हर मोर्चे पर वोट के सौदागर खड़े हैं, इसलिए जिस दिन जनभागिता होगी उस दिन राम मंदिर भी बनेगा। जनसंख्या पर कानून भी और सड़क से संसद तक इस पर बात होनी चाहिए। ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बने, वोटिंग राइट समाप्त हो, आर्थिक कारवाई भी हो।  

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जनसंख्या कानून रैली में बतौर मुख्य अथिति पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह सब बातें कहीं। 
 

Deepika Rajput