Girish Chandra: योगी सरकार में मंत्री गिरीश चन्द्र ने कसा तंज- ''अखिलेश के पास काम नहीं, तभी लगाते हैं अनर्गल आरोप''

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 09:06 PM (IST)

रायबरेली, Girish Chandra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पास कोई काम नहीं बचा है और यही कारण है कि वे कभी ईवीएम (EVM) तो कभी पुलिस प्रशासन (Police) पर आरोप लगाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Honeymoon पर गए पति को फिल्मी स्टाइल में दुल्हन ने किया बेहोश, नींद खुलने पर दूल्हे के उड़े होश

PunjabKesari
रायबरेली में जिम का उद्घाटन करने के बाद अखिलेश पर हमलावर हुए गिरीश चन्द्र  
रायबरेली के मोतीलाल नेहरू खेल स्टेडियम (Motilal Nehru Sports Stadium) में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन करने के बाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा ‘‘ अखिलेश यादव के पास कोई और काम नही बचा है इसलिए वह कभी प्रशासन पर और कभी ईवीएम पर आरोप लगाते है। वह जब मैनपुरी का चुनाव जीते तब उन्होंने ईवीएम पर आरोप नहीं लगाया। प्रदेश की जनता उन्हें नकार चुकी है इसलिए हताशा में वह कभी पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हैं कभी ईवीएम को कटघरे में खड़ा करते है।''    

यह भी पढ़ें- UP Politics News: सोशल मीडिया की लड़ाई आई जमीन पर... जानिए बदजुबानी, FIR और गिरफ्तारी की पूरी कहानी  

PunjabKesari
यूपी की जनता अखिलेश के साथ नहीं है इसलिए वह ऐसा बयान देते है
उन्होंने कहा कि जब 2012 में सपा सत्ता में आई थी जिसके बाद 2014 में लोकसभा और 2017 में विधानसभा के चुनाव हुए और दोनों में ही उन्हें करारी हार मिली। तब तो प्रशासन और ईवीएम उनके हाथ में थे। वह तब ही ऐसे आरोप लगाते है जब चुनाव हार जाते हैं। प्रदेश की जनता उनके साथ नहीं है इसलिए वह ऐसा बयान देते है। खेल मंत्री ने जिम का उद्घाटन कर कहा कि यह युवाओं और आम जनता के लिए उनकी सरकार की तरफ से एक सौगात है जिसका आम लोग प्रयोग कर स्वस्थ रह पाएंगे और बीमारियों से बचेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां विभिन्न खेलो में नए कोचों की भी भर्ती होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static