शादी का झांसा देकर युवती से 3 साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 01:02 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की सरकार महिला सुरक्षा के चाहे कितने भी कड़े से कड़े कानून बना दें लेकिन महिलाए, बच्चिया आज भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जहां पर एक युवती से शादी का  झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने की मामने तो अब आरोपी वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम पावटी का बताया जा रहा है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि युवक वीडियो वायरल करने तथा जना से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
PunjabKesari
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शादी ना करने एवं वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आज पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई करके युवक को जेल भेज दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static