खुलासा: शादी में बन रही सहेली रोड़ा, प्रेमिका ने प्रेमी के हाथों कराई थी हत्या

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 04:05 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में दो दिन पहले हुई युवती की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या आरोपी प्रेमी के साथ ही उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि शादी में सहेली रोड़ा बन रही थी। जिससे परेशान प्रेमी ने उसकी सहेली के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को झाड़ी में फेक मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने कालडिटेल लोकेशन से आरोपी को गिरफ्ता कर लिया। उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।

SP देहात पूर्वी वेंकट अशोक ने बताया कि अर्जुन शर्मा उर्फ अर्जुन पंडित निवासी मोहल्ला गोपालपुरा और अंजली सिकरवार निवासी बड़ा गांव ने जुर्म कुबूल किया है। इन दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। अंजली ने इसके बारे में पूनम को बताया था। उसने अर्जुन से मुलाकात भी कराई। दोनों में दोस्ती हुई और पूनम भी फोन पर अर्जुन से बात करने लगी। उसे लगा कि अर्जुन उसे चाहता है, वह उसे प्यार करने लगी। इसका पता चला तो अंजलि और अर्जुन में कई बार झगड़ा हुआ। अंजली ने पूनम से भी दूरी बना ली।अंजली को लगा कि अर्जुन उसे धोखा दे रहा है। इस बारे में उसने बात की। इस पर अर्जुन ने पूनम से प्यार करने की बात से इनकार कर दिया। यह भी कहा कि वह पूनम से मना कर चुका है। मगर, वह बार-बार बात करती है। इस पर अंजली ने कहा कि उसे नहीं चाहते हो तो रास्ते से हटा दो। यह परीक्षा है। वह साथ देगी लेकिन काम अधूरा नहीं छोडऩा है। उसे रास्ते से हटाकर हम शादी करेंगे। अर्जुन इसके लिए राजी हो गया।

आरोपी ने साजिश के तहत अंजली और अर्जुन ने पूनम को एसएस डिग्री कॉलेज के पास सुनसान जगह पर बुलाया। अंजली ने उससे हाल चाल पूछा। वह सिर्फ इतना कह पाई थी कि ठीक हूं, तभी अर्जुन ने उसका छुरी से गला रेत दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खेत में झाडिय़ों में छिपा दिया। पूनम के फोन से सिम निकालकर तोड़ दिया। अर्जुन ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। अंजली शव को जलाकर सुबूत मिटाना चाहती थी। अर्जुन ने रात में शव जलाने पर खेतों में सो रहे लोगों को पता चलने के बारे में कहा। इस पर दोनों शव छोड़कर चले गए। पुलिस ने जब युवती की कॉल डिटेल खंगाली तो सभी राज सामने आ गये। आरोपीयों से सक्ती के साथ पूछताछ की तो आरोपियों ने अना जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई कर सलाख़ों के पीछे भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static