खाकी शर्मसार: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 01:07 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के धोलरा गांव के निवासी और कानपुर देहात में तैनात कांस्टेबल विक्रांत को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कांस्टेबल पर 24 वर्ष की युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि विक्रांत ने उसे शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया और दिसंबर 2021 में उससे शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static