सहेली के प्यार में डूबी लड़की ने बदलवाया जेंडर, डॉक्टर से बोली- सर प्लीज मुझे लड़का बना दीजिए

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 01:44 PM (IST)

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, प्रेम- प्रसंग के मामले में एक लड़की ने अपना सेक्स जेंडर चेंज करवाया है। परिवार वालों के समझाने के बाद भी छात्रा ने एक लड़की से शादी करने के लिए यह कदम उठाया। बता दें कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों ने यह ऑपरेशन किया है। लड़की का सेक्स चेंज का ऑपरेशन 14 जून को हुआ।

जानिए पूरा मामला 
मामला जिले के फाफामऊ का है। जहां,  20 साल की राधा ग्रेजुएशन की छात्रा एक लड़की से प्यार करती है, दोनों एक साथ शादी करने का वादा भी कर लिया था। इस बात से नाराज छात्रा के परिजनों से उसे लाख समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने एक न सुनी। अंत में परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर उसने जेंडर चेंज कराने का फैसला किया और स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंच गई। सरकारी अस्पताल में सेक्स चेंज कराने के लिए उसका करीब 15 से 20 हजार रुपए का खर्च आया है। डॉ. जैन ने बताया, “जब लड़की उनके पास आई तो हाथ जोड़कर कहा, ‘डॉक्टर साहब- प्लीज मुझे लड़का बना दीजिए।’

डाक्टरों ने बताया कितने समय में बन जाएगी लड़का 
वहीं, डॉ. मोहित ने बताया कि उस छात्रा के चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ उगाने के साथ उसकी आवाज भी लड़कों की तरह की जाएगी। इसके लिए उसे हार्मोनल थेरेपी दी जाएगी, ताकि वह पूरी तरह से लड़के की तरह ही दिखे. स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. अमृता चौरसिया ने कहा, “इस तरह का ऑपरेशन हमने पहली बार किया है। उसका गर्भाशय निकाल दिया गया है. राधा को लड़का बनाने के लिए जरूरी ऑपरेशन किए गए। वह अब लड़के के रूप में आ चुकी है।”डॉ. अमृता चौरसिया ने बताया कि जेंडर चेंज के प्रोसेस में करीब डेढ़ साल का समय लगता है।

Content Editor

Gaurav Tiwari