कम्बख्त इश्क: प्रेमिका के पहले प्रेमी ने की दूसरे की हत्या

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2016 - 01:59 PM (IST)

गाजीपुर(अनिल कुमार): मोहब्बत कम्बख्त चीज ही ऐसी है कि इसे पाने के लिए आदमी किसी भी हद तक जाने से नहीं चूकता, फिर वह रास्ता गुनाह का ही क्यों न हो? ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में देखने को मिला। जहां एक ही महिला के दो आशिक थे। पहले आशिक को जब इस बात की भनक लगी कि वह भी उसकी प्रेमिका से प्रेम करता है तो उसके सिर पर भूत सवार हो गया। उसने दूसरे आशिक ही अपहरण के बाद हत्या कर दी और फरार हो गया। गाजीपुर पुलिस ने ऐसे ही एक कहानी का खुलासा करते हुए चार हत्यारों को गिरफ्तार किया है। 

 
गाजीपुर के नोनहरा थाना के इब्राहिमपुर में 2 दिन पूर्व ही डॉक्टर घूरा यादव की हत्या कर शव को कुंए में फेंका मिला था। पुलिस तफ्शीश में डॉक्टर की हत्या प्रेम संबंधों को उजागर कर रहा था। पुलिस गहराई में जाने के बाद मामले का खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त 4 अभियुक्तों को धर दबोचा। जिस में एक महिला माशूका भी शामिल है। मृतक डॉक्टर घूरा यादव इब्राहिमपुर में डिस्पेन्सरी चला रहा था। मृतक का प्रेम संबंध नोनहरा के एक महिला  भगवानिया से ईलाज के दरम्यान हो गया। भगवानिया का पहले से ही प्रेम संबंध श्रीकांत यादव के साथ था। श्रीकांत को ये बात नागवार गुजरी और उसने प्लान के तहत डॉक्टर का अपहरण कर उसे इन्डिका में डाल कर मारते पीटते सुखपुरा लाया। जहां उसकी मृत्यु होने के बाद उसने लाश को कुंए में फेंक दिया। जहां आरोपी भगवनिया भी उपस्थित थी। परन्तु आरोपी भगवानिया का कहना है कि श्रीकांत को खेत अधिया पर जोतने बोने के लिये दिया गया था और श्रीकांत ने उसे खेत पर बुलाया था। जब हत्या के मामले में उससे पूछताछ की गई तो वह अपने आपको बेकसूर बचा रही है। 
 
वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि घूरा यादव ने हम लोगों से डॉक्टर का अपहरण करवाया। हम लोगों ने श्रीकांत को घूरा यादव के हवाले कर दिया और उनसे 700 रुपया गाड़ी का भाड़ा लेकर चले आए। बाद में श्रीकांत यादव ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापे मारी कर रही है।