झांसी: जन्मदिन के दिन प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, केक काटने के बहाने प्रेमी ने बुलाया था

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 03:07 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नारायण बाग इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान एक सिरफिरे युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, मोनिका उर्फ मोना का निक्की साहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। काफी समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी।

जानकारी के अनुसार शनिवार को मोनिका का जन्मदिन था। निक्की ने जन्मदिन का केक काटने के बहाने मोनिका को बुलाया। वहां केक काटने के दौरान ही किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी निक्की अपना आपा खो बैठा और मोनिका की गला रेतकर हत्या कर दिया। वारदात के बाद मौके से भाग गया।

Content Writer

Imran