भारत माता के महान सपूत और महाननायक कल्याण सिंह को प्रभु श्री राम चरणों में दें जगहः CM योगी

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 09:16 PM (IST)

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह का शनिवार को एसजीपीजीआई में ईलाज के दौरान निधन हो गया। राम मंदिर निर्माण के नायकों में से एक सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक जगत के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ नरौरा परमाणु केंद्र के पास स्थित बांसी घाट पर किया गया। उनके सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने उन्हें मुखाग्रि दी।

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के बाद सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह जी को महानायकों जैसी अंतिम विदाई का कार्यक्रम पूरा हुआ। भारत माता के महान सपूत को प्रदेशवासियों की तरफ़ से विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

Content Writer

Moulshree Tripathi