मुरादाबाद में गो तस्कर गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में था इकबाल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 07:46 AM (IST)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में पुलिस ने दौलतपुर अजमतपुर गांव में गोकशी करने के मुख्य इकबाल आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि वह मुंबई भागने की फिराक में था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इससे पूर्व पांच गो तस्करों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी लगातार चकमा दे रहा था।

बता दें कि 26 जुलाई को मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलतपुर अजमतपुर गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान इकबाल के घर से पुलिस ने गोकशी होते हुए रंगे हाथ सुलेमान , इकरार, नाजिम और सलीम और वसीम को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी इकबाल पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा था। मंगलवार दोपहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मुंबई जाने की फिराक में था।

Author

Moulshree Tripathi