कुदरत का करिश्मा: बकरी ने दिया अद्भुत बच्चे को जन्म, लोग मान रहे शिवजी का अवतार (Watch Pics)

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 12:45 PM (IST)

बिजनौर: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नूरपुर क्षेत्र के एक गांव में गरीब व्यक्ति के घर में बकरी ने 2 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बच्चा अद्भुत है।

जिसको देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। बकरी के बच्चे के माथे पर आंख है जिसमें दो पुतलियां साफ दिखाई दे रही है। इसी को देखने के लिए गांव के लोगों का उसके घर पर तांता लगा हुआ है।

जानकारी मुताबिक यह पूरा मामला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मोराहट का है। यहां के निवासी मसिया नामक व्यक्ति की बकरी ने 2 बच्चों को जन्म दिया।

जिसमें बकरी का 1 बच्चा बहुत ही अद्भुत किस्म का है। जिसको देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं कुछ लोग इसको शिव जी का अवतार भी मान रहे हैं।
उधर कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रकृति की एक अनोखी देन है जो दिखने में वाकई आश्चर्यचकित है। बकरी के बच्चे को साफ तौर पर आप तस्वीर में देख सकते हैं। उसके माथे पर एक आंख है जो दिखने में काफी बड़ी दिखाई दे रही है। बकरी के बच्चे के जन्म के बाद मसिया के परिवार में खुशी का माहौल है।

Anil Kapoor