7 लाख का अद्भुत बकरा बना चर्चा का विषय! जाने खासियत...

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 05:29 PM (IST)

रामपुर: इस्लाम धर्म का दूसरा महत्वपूर्व पर्व बकरीद माना जाता है। विभिन्न जगहों पर इसे बकरा ईद, ईद उल जुहा अथवा ईद उल बकाह के नाम से भी पुकारा जाता है। बकरीद जैसे जैसे नजदीक आता जाता है मुस्लिम समाज में कुर्बानी को लेकर बकरों की डिमांड बढ़ जाती है। इन सबके बीच कुछ बकरे स्पेशल होते हैं जिनकी कीमत लाखों में पहुंच जाती है। कुछ इसी तरह का एक अद्भुत बकरा रामपुर के एक गांव में मौजूद है जिस पर उर्दू में अल्लाह लिखा हुआ है। यही कारण है कि इसकी वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बकरा मालिक की माने तो इस अद्भुत बकरे की अब तक 7 लाख रुपए की कीमत भी लग चुकी है। 

जनपद रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र स्थित बढ़पुरा शुमाली निवासी नूर मोहम्मद राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनकी पांच बेटियां हैं इन्हीं वीडियो में से एक आयशा ने छोटा सा ब्राउन कलर बकरा पालना शुरू किया जो अब उम्र के हिसाब से 17 महीने का हो चुका है। इस बीच अचानक नजर बकरे के कांधे पर पड़ी तो ऐसा प्रतीत हुआ कि इस बकरे के ऊपर अल्लाह का नाम लिखा हुआ है। फिर क्या था इस बात की चर्चा गांव ही नहीं आस-पास के इलाके में भी तेजी के साथ फैल गई। जिसका नतीजा यह हुआ कि किसी ने इस अद्भुत बकरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद बकरे की कीमत लगनी शुरू हो गई। 

बकरा मालिक आयशा की माने तो उनके इस अद्भुत बकरे की कीमत अब तक 7 लाख रुपए लग चुकी है। इसे वह इससे कहीं अधिक कीमत पर बेचने की इच्छुक हैं। इतनी कीमत की बात सामने आई तो घर वालों की खुशी का ठिकाना ना रहा वह इस अद्भुत बकरे को अल्लाह का तोहफा मान रहे हैं।
 

Content Writer

Ajay kumar