यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा और गोरखपुर में गिरा सोने-चांदी का दाम, जानें नए रेट
punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 05:14 PM (IST)

यूपीः भारतीय सर्राफा बाजार ने 20 अगस्त को सोना और चांदी के नए दाम जारी कर दिए हैं। वही यूपी के कुछ जिलों में सोने का दाम गिरा है और कुछ में ना मातर ही रेट बढ़ा है। दरअसल लखनऊ, कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोने-चांदी का दाम गिरा है। वही सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आगे चल कर दामों में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि आगे त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है।
लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट सोने का दाम 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो चांदी 59,500 प्रति किलो रही। वही कानपुर में 24 कैरेट सोना 52,525 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि एक किलो चांदी का भाव 57,650 प्रति किलो था। वही यूपी के आगरा में 24 कैरेट सोना 52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 57,300 प्रति किलो पर बिकी। गोरखपुर में शनिवार को 24 कैरेट सोना 53,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और एक किलो चांदी 56000 प्रति किलो थी।
इसी के चलते बरेली में सोना 52600 प्रति 10 ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। वही सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में काफी इजाफा हो सकता है।