फिर औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! एक ही झटके में इनते हजार सस्ता हुआ Silver,  हर तरफ मची खलबली....

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 05:23 PM (IST)

Gold-Silver Price Crash: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई और यह आठ प्रतिशत से ज्यादा टूट गई।

सुबह करीब 10:25 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.98 प्रतिशत गिरकर 1,51,552 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली और यह 8.39 प्रतिशत टूटकर 2,46,283 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री! ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं मशहूर Actress का निधन, मिली ऐसी मौत....

चांदी की कीमतों में 8 प्रतिशत की गिरावट
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,048 रुपये प्रति 8 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 24 कैरेट शुद्ध सोना 1,27,680 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बिकता नजर आया। हालांकि सुबह के शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों में करीब छह प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ये तेजी कायम नहीं रह सकी और कीमतों में दबाव देखने को मिला।

विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली और तकनीकी दबाव का नतीजा मानी जा रही है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सप्ताह की शुरुआत में कीमती धातुओं में आई कमजोरी इसलिए थमी थी क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के रूप में केविन वॉर्श के नामांकन को लगभग पचा लिया था। 

यह भी पढ़ें : ‘UP छोड़ो, बंगाल आओ…मुसलमान वहां सेफ नहीं’, मौलाना जर्जिश अंसारी ने तकरीर में दिया भड़काऊ बयान, Video Viral 

वहीं अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है। जानकारों के अनुसार फिलहाल सोना और चांदी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि बाजार में अल्पकालिक दबाव बना हुआ है और यह एक सुधार के दौर से गुजर रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static