Gold Rate Today: दिवाली पर सोने की कीमत में हल्की गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
punjabkesari.in Monday, Oct 20, 2025 - 10:36 AM (IST)
Gold Rate Today: दिवाली के मौके पर आज, 20 अक्टूबर को देश में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
हालांकि, साप्ताहिक आधार पर सोना अभी भी 5,780 रुपये महंगा हो चुका है। धनतेरस के मौके पर दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतें 2,400 रुपये गिरकर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थीं।
Gold Rate Today
पिछले साल के धनतेरस से लेकर इस धनतेरस तक, यानी एक साल में सोने की कीमत में 51,000 रुपये या 62.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव:
शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 120090 131000
मुंबई 119940 130850
अहमदाबाद 119990 130900
चेन्नई 119940 130850
कोलकाता 119940 130850
हैदराबाद 119940 130850
जयपुर 120090 131000
भोपाल 119990 130900
लखनऊ 120090 131000
चंडीगढ़ 120090 131000
आने वाले महीनों में सोने की कीमतें:
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के फाउंडर मेंबर और पूर्व चेयरमैन अनंत पद्मनाभन का कहना है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतें 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।
इसकी वजह है:
- वैश्विक और घरेलू बाजारों में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी
- चीन और जापान में मजबूत सार्वजनिक मांग
- विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में निवेशकों की बढ़ती रुचि और त्योहारों का मौसम कीमतों को और बढ़ा सकता है।

