युद्ध के माहौल में भी सोने के रेट में महा गिरावट! 8000 टूटा गोल्ड.... चांदी भी हुई इतनी सस्ती, जानें आपके शहर में कितना है 18K, 22K, 24K Gold का दाम
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 02:02 PM (IST)
Gold-Silver Price Crash : मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता देखने को मिल रही है, जिसका असर भारत के सराफा बाजार पर भी पड़ा है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान सोना करीब ₹8,720 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।
7 मार्च 2026 की सुबह राजधानी New Delhi में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,61,270 प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं Mumbai में 24 कैरेट सोना ₹1,61,120 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बाजार के जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों द्वारा की जा रही प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आई है। 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना लगभग ₹1,100 टूटकर ₹1,64,100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव (Gold-Silver Price Crash 7 मार्च 2026)
शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
New Delhi 1,61,270 1,47,840 1,15,780
Mumbai 1,61,120 1,47,690 1,15,660
Ahmedabad 1,61,170 1,47,740 1,15,700
Chennai 1,61,120 1,47,690 1,15,660
Kolkata 1,61,120 1,47,690 1,15,660
Hyderabad 1,61,120 1,47,690 1,15,660
Jaipur 1,61,270 1,47,840 1,15,780
Bhopal 1,61,170 1,47,740 1,15,700
Lucknow 1,61,270 1,47,840 1,15,780
Chandigarh 1,61,270 1,47,840 1,15,780
Pune 1,61,120 1,47,690 1,15,660
Bengaluru 1,61,120 1,47,690 1,15,660
Surat 1,61,170 1,47,740 1,15,700
Nagpur 1,61,170 1,47,740 1,15,700
Patna 1,61,270 1,47,840 1,15,780
Indore 1,61,170 1,47,740 1,15,700
Kochi 1,61,120 1,47,690 1,15,660
Bhubaneswar 1,61,120 1,47,690 1,15,660
Amritsar 1,61,270 1,47,840 1,15,780
Dehradun 1,61,270 1,47,840 1,15,780
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी कमी दर्ज की गई है। 7 मार्च की सुबह चांदी का भाव ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में इसकी कीमत ₹600 गिरकर ₹2,71,700 प्रति किलोग्राम रह गई थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 1.4% बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक बाजार की अनिश्चितता के कारण आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

