सोने-चांदी के रेट में भूचाल! टूटा 40 साल का रिकॉर्ड... एक झटके में सिल्वर इतनी हुई सस्ती, गोल्ड के बस इतने रह गए दाम
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 06:23 PM (IST)
Gold Silver Price Crash : वैश्विक बाजार में उठापटक के बीच कीमती धातुओं में बड़ा झटका देखने को मिला है। सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों ही दबाव में नजर आए, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
घरेलू बाजार में तेज गिरावट (Gold Silver Price Crash)
Multi Commodity Exchange (MCX) पर कारोबार के दौरान चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह करीब ₹20,400 टूटकर लगभग ₹2.06 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं सोने का भाव भी करीब ₹9,700 से ज्यादा गिरकर लगभग ₹1.34 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते में दर्ज तेज गिरावट पिछले 40 वर्षों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : इस बार लगेगा Silent Lockdown, फिर घरों में कैद होंगे लोग, चौंका देगी वजह; क्या दोबारा आ रहे कोरोना जैसे हालात ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिसे दशकों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट में गिना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऊंचे स्तर से फिसलकर काफी नीचे आ गया है। अमेरिकी वायदा बाजार COMEX पर भी सोने में गिरावट देखी गई, जहां कीमतें करीब 3% तक लुढ़क गईं। वहीं एशियाई बाजार में चांदी की कीमतों में भी लगभग 3% की कमजोरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, कैंसर से जंग हारी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, 26 दिनों बाद मिली मौत की खबर
गिरावट की क्या है वजह?
विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इससे केंद्रीय बैंकों, खासकर Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है।
सोना एक ऐसा निवेश है, जिस पर ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं या कटौती की उम्मीद घटती है, तो निवेशक सोने से दूरी बनाने लगते हैं, जिससे इसकी कीमतों पर दबाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें : मदरसा शिक्षक बना हैवान! 70 साल के मौलाना 'इकबाल' ने 11 साल के बच्चे से किया कुकर्म, मदरसे में हैवानियत की हद... Video Viral
डॉलर और बॉन्ड यील्ड का असर
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी भी सोने-चांदी की कीमतों को नीचे खींच रही है। मजबूत डॉलर के चलते अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग में कमी आती है।
निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय वैश्विक संकेतों और आर्थिक नीतियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

