Gold silver rate today: सोने-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट, जानिए आज कितना हुआ सस्ता ?

punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 12:35 PM (IST)

Gold silver rate today:  सोने-चांदी का भाव पिछले 2 महीने से दिवाली तक लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था, लेकिन अब सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट शुरू हो गई है। MCX पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी का रिकॉर्ड लेवल 1.70 लाख से ऊपर है। यहां से देखा जाए तो दोनों ही धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। सोना 9000 रुपये से ज्‍यादा, जबकि चांदी 24000 रुपये से ज्‍यादा कम हुई है।



सोना (MCX) | Gold silver rate today

 

आज का भाव: ₹1,22,860 प्रति 10 ग्राम

आज गिरावट: ₹1,244

आज का हाई: ₹1,23,776

आज का लो: ₹1,22,800

 

चांदी (MCX) | Gold silver rate today

 

आज का भाव: ₹1,45,947 प्रति किलो

आज गिरावट: ₹2,565

आज का हाई: ₹1,47,473                  


गिरावट पर क्यार कह रहे हैं एक्ससपर्ट्स | Gold silver rate today

 

वहीं, दिवाली के बाद से सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट को लेकर कमोडिटी एक्सयपर्ट्स का कहना है कि यह कदम धातु की तात्कालिक तेजी के दौर का अंत हो सकता है।

हालांकि जरूरी नहीं कि यह व्यापक तेजी के दौर का अंत हो. एस्पेक्ट बुलियन एंड रिफाइनरी के सीईओ दर्शन देसाई ने कहा कि सोने की कीमतें हाल के उच्च स्तर से भारी गिरावट के बाद अपने नौ हफ्ते के बढ़ते क्रम को तोड़ने के लिए तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static