उत्पीड़न से छुटकारा पाने का सुनहरा अवसर है, उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से बनाएं विजयी: केशव प्रसाद मौर्य

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 12:26 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग जारी है। वहीं उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम इतिहास बनाने वाले होंगे,गुंडागर्दी,ज़मीनों,मकानों पर क़ब्ज़े,शोषण और उत्पीड़न के संकट से सदैव के लिये छुटकारा पाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने मैनपुरी,रामपुर,खतौली की जनता से अपील करते हुए कहा कि कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के नामांकन के में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता के सम्मेलन में शिरक की। उन्होंने कहा कि कहा कि लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी के मतदाता परिवारवाद को नकारने को तैयार हैं। पूरे प्रदेश में अब तेजी से बदलाव की हवा चल रही है। मुलायम सिंह यादव के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मैनपुरी में चुनावी सभाएं तक नहीं की थीं, लेकिन अब राजनीति के हालात बदल चुके हैं। इस बार भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी।

केशव ने कहा कि सपा जहां अपना गढ़ कहती है। भाजपा उनको ही तोड़ती है। सपा के गढ़ आजमगढ़, रामपुर, कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद में कमल खिलाने के बाद अब मैनपुरी की बारी है। रघुराज के प्रत्याशी घोषित होते ही सपा खेमे में खलबली है। अखिलेश को तीन उपचुनाव में चाचा की याद तक नहीं आई। जब डिंपल को लड़ा रहे हैं तो चाचा को स्टार प्रचारक बना दिया है, लेकिन जनता सब कुछ समझ चुकी है। इस लोगा भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मतों की गणना का कार्य 8 दिसंबर को होगा।

Content Writer

Ramkesh