गोमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्टः  अनियमितताओं को लेकर एक्शन में CBI, 40 से अधिक जगहों पर ली तलाशी

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 12:58 PM (IST)

नयी दिल्ली/लखनऊः गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट में अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एक नया केस दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान परियोजना संचालित हुई थी। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार को कई राज्यों में करीब 43 जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सुबह शुरू हुआ तलाशी अभियान अभी चल रहा है और आज जारी रह सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिकी में करीब 180 अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है जिनमें बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश सरकार के अभियंता तथा अन्य अधिकारी शामिल हैं। सीबीआई ने उक्त परियोजना के सिलसिले में यह दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static