गोंडा: भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 01:29 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जर्जर दीवार भरभराकर कर गिर गई। पास में खेल रही दो मासूम बच्चियां उसकी चपेट में आग गई जिससे मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे से दोनो को निकाला। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

PunjabKesari

बता दें कि मामला गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव का है। जहां पर एक जर्जर दीवार गिर जाने से 8 माह की अनन्या व अंशिका(6) की दर्दनाक मौत गई। मामले की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा भी गांव में पहुंच कर घटना पर दुख व्यक्त किया। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static