खुशखबरीः 1.5 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधि की राशि

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 04:28 PM (IST)

लखनऊ: कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के बीच किसान बहुत परेशान है। इस पर योगी सरकार ने किसानों का भी खास ध्यान रखा है। प्रदेश में पंजीकृत डेढ़ करोड़ किसानों के खाते में 2000 रूपये भेज दिया है। कृषि विभाग की ओर से सम्मान निधि के लिए 3060 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में डालने के लिए जारी कर दिए गए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश एक करोड़ 53 लाख किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की इस वर्ष के पहली चौमाही की पहली किस्त जारी कर दी गई है। कृषि विभाग ने किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति किसान 2000 जमा करने के लिए 3060 करोड़ रुपए जारी कर दिए। 2 दिन पूर्व 31 मार्च को भी विभाग ने 25 लाख किसानों के खाते में कुल 500 करोड़ भेजे थे। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष के तीसरे चौमाही की किस्त थी।

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत किसानों को आधार से लिंक किया जा रहा है जितने किसान आधार से लिंक हो चुके हैं उन सब के खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा करने के लिए पैसे जारी कर दिए गए हैं। इस राशि का भुगतान जुलाई आज तक दिया जाना है। उन्होंने बताया कि 6 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान निधि का भुगतान किया गया है उनमें से डेढ़ करोड़ किसानों के खाते में किस्त की राशि भेजने वाला यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है।

 

Ajay kumar