बेरोजगारों के लिए खुशखबरीः सरकार करने जा रही 3500 पदों पर भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन?
punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 12:21 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी सरकार कारागार विभाग समेत कई अन्य विभाग में खाली करीब 3500 पदों पर भर्ती करने जा रही है। कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में बड़ी संख्या खाली पदों के लेकर आ रही दिक्कतें जल्द दूर होगी। जेलों की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने की हो रही कवायद के क्रम में साढ़े तीन हजार से अधिक खाली पदों को भरने की भी तैयारी शुरू हो गई है। इस बाबत मुख्यमंत्री ने कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग और गृह विभाग को उच्च स्तरीय बैठक में भर्ती का खाका और 682 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से तैयार करने के आदेश दिये हैं। ऐसे में जल्द ही इन पदों को भरने के लिए हैं। ऐसे में कुल 12119 स्वीकृत शासनादेश जारी किया जा सकता है। खाली पदों में समूह क से लेकर घ स्तर तक के पद हैं।
वर्तमान में विभाग में कुल 3504 पद खाली
दो दिन पहले लोकभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह विभाग के साथ कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की समीक्षा हुई। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में विभाग में कुल 3504 पद खाली हैं। इसमें समूह क के 156 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 107 पद रिक्त हैं। इसी तरह समूह ख के 738 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 326 पद खाली हैं। वहीं समूह ग और घ में क्रमशः 10543 क्रमशः 2808 और 263 पद खाली पदों के सापेक्ष 8769 पदों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती हैं, जबकि शेष पद खाली हैं। इसी तरह जेल वार्डर के 7815 पदों के सापेक्ष 2068 पद खाली हैं। इसके लिए विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को पत्र लिखा गया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया मई में शुरू हो सकती है।
चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट की भी होगी तैनाती
विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चिकित्साधिकारी के 153 पदों के सापेक्ष 36 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात चिकित् एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाती है। ऐसे में विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेज दिया है। इसके साथ ही फार्मासिस्ट के 149 पदों के सापेक्ष 89 पद खाली हैं, जिसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र के जरिये अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिक्त पदों की वजह से कारागारों को सुचारू रूप से चलाने में समस्या आ रही है। योगी ने शासन को विभाग में खाली पदों का खाका तैयार कर नियमानुसार रिक्त पदों को भरने के लिए शासनादेश जारी करने के निर्देश दिये थे, जिस पर शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है।