सपा नेता आजम खान को चाहने वालों के लिए अच्छी खबर, लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 06:05 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सेहत को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। जहां कुछ दिन पहले आजम खान के बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते उन्हें लखनऊ के मेदांता हाॅस्पिटल में दाखिल करवाया गया। वही उन्हे आज यानी शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वही इसके पहले डॉक्टरों ने जांच के दौरान आजम खान के  फेफड़े में संक्रमण पाया था। जिसका इलाज करने पर अब सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर पुष्पेंद्र सांगवान ने बताया कि उनकी तबीयत में अब काफी सुधार देखा गया है। जिसके चलते उनको हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि सपा के नेता आजम खान कुछ दिन पहले लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनके सारे टेस्ट करने पर उनके फेफड़ों में संक्रमण पाया गया। जिसके इलाज उपरत्न अब उन्हें डिस्चार्ज मिल गया है। इससे पहले भी आजम खान को सांस संबंधी समस्या सामने आई थी। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static