Good News: स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के 12 मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में दिखाई जाएगी मुफ्त फिल्में, जानिए इन सिनेमा हॉल के बारे...

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 03:09 PM (IST)

लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव के चलते पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। लोग इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हुए, अपने देश भक्तों की कुर्बानियों को याद करते है। इसी संदर्भ में लखनऊ के जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि 15 अगस्त को राजधानी के 12 मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में मुफ्त देशभक्ति की फिल्में दिखाई जाएगी।

बता दें कि राजधानी में जिलाधिकारी ने बताया है कि ‘राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2022 पर पिछले सालों की तरह इस साल भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगे। जिसके लिए मल्टीप्लेक्स के नाम उनमें लगी फिल्म, हॉल नंबर और सीट्स की जानकारी जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में मुफ्त में देशभक्ति फिल्म दिखाई जाएगी। जिनमें से कृष्णा कार्निदाल (आलमबाग) सिनेमा हॉल में ‘मैच ऑफ लाइफ’ फिल्म दिखाई जाएगी।

इसके अलावा अन्य सभी सिनेमा हॉल में ‘रॉकेटरी’ फिल्म दिखाई जाएगी। जो नंबी नारायण के योगदान और उन पर हुए अत्याचार की कहानी है।आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ वैज्ञानिक नंबी नारायण की कहानी दिखाती है कि कैसे एक देशभक्त इंसान को जासूसी के झूठे केस में फंसा दिया जाता है, जिससे उसका पूरा परिवार बिखर जाता है। इसके साथ ही यह फिल्म नंबी नारायण की उपलब्धियों और देश के स्पेस विज्ञान में उनके योगदान को दर्शाती है। इन फिल्मों के आलावा और भी बहुत सारी ऐसी देशभक्ति वाली फिल्में दिखाई जाएगी।

इन सिनेमा हॉल में दिखाई जाएगी फिलमें
1. आईनॉक्स रिवरसाइड, गोमती नगर
2. आइनॉक्स उमराव, निशातगंज
3. आईनॉक्स क्राउन , फैजाबाद रोड, चिनहट
4. आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्स.
5. आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग
6. पी०वी०आर० फिनिक्स, आलमबाग
7. पी०वी०आर०, सहारागंज
8. पी० वी० आर० सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
9. सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
10. सिनेपालिस, वन अवध गोमतीनगर
11. वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
12. कृष्णा कार्निवल, आलमबाग


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static