खुशखबरी: वॉच टावर से पर्यटक अब कर सकेंगे ताजमहल और आगरा किले का दीदार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 10:45 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताजनगरी आगरा में उद्यान विभाग ने ताजमहल के साये में एक खास टावर बनाया है। इस टावर की ऊंचाई से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग और यमुना नदी का शानदार नजारा देख सकेंगे। उद्यान विभाग ने शीशमहल पार्क में वॉच टावर का निर्माण किया है। दीपावली से पहले इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। विभाग ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर स्थित शीश महल पाकर् में वॉच टावर का निर्माण किया है। वॉच टॉवर से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला और यमुना नदी का एक साथ दीदार कर सकते हैं। इस वॉच टावर के चारों ओर हरियाली है।



उप निदेशक (उद्यान) कौशल कुमार नीरज ने बुधवार को बताया कि शीशमहल टीले पर पहले सुरक्षा की द्दष्टि से नजर रखने के लिए वॉच टावर बनाया गया था, जो जर्जर हो गया था। उसे तोड़कर पर्यटकों के लिए नए वॉच टावर का निर्माण किया गया है। एक बार में टावर पर लगभग 100 पर्यटक जा सकेंगे।



रज ने बताया कि शीश महल पाकर् को विकसित करने में 72 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पाकर् में वॉच टॉवर और पाथवे के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। पाकर् में फुलवारी समेत अन्य पौधों का रोपड़ कर दिया गया है। एक बड़े क्षेत्रफल में फैले शीश महल पाकर् में एक हट भी बनाई गई है। जहां बैठकर पर्यटक शुद्ध हवा का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वॉच टावर के अलावा पाकर् में भव्य प्रतिमा, झरना, फव्वारा, लाइटिंग और कैंटीन समेत कई अन्य काम भी प्रस्तावित हैं। दीपावली से पहले उद्यान विभाग पार्क का उद्घाटन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

Content Writer

Ramkesh