श्री रामलला की कृपा से नृत्यगोपाल दास शीघ्र होंगे स्वस्थः शिवराज

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 08:22 AM (IST)

अयोध्याः चीन से निकले खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। इसकी चपेट में श्री राम ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास भी आ गए हैं। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि श्री राम ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास शीघ्र स्वस्थ होंगे।

चौहान ने ट्वीट के जरिए बताया कि श्री राम ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मेरी उनसे फोन पर चर्चा हुई है। श्री रामलला की कृपा से वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होंगे। उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। मेरी भगवान से यही प्रार्थना है। वह जल्द कोरोना को मात देकर स्वस्थ होंगे और हम सबके बीच उपस्थित होंगे। 

 

 

 

 

Author

Moulshree Tripathi