गोरखपुरः भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 48 शख्स गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 05:05 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में पुलिस होली के त्योहार को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में जुट गई है। होली के त्योहार पर योगी आदित्यनाथ शोभा यात्रा में शामिल होते है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए जिले में जांच अभियान तेजी से चलाए जा रहे हैं।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ने बताया कि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध तरीके से शराब पीने वालों व अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 1731 वाहनों  को चेक किया है। 289 वाहनों का चालान किया है। वहीं एक लाख रुपये से अधिक सम्मन शुल्क वसूली की है। खुले में शराब पीने वाले160 लोगों पर दफा 134 के अंतर्गत चलान किया है। ऑपरेशन गरल के अंतर्गत 20 जगहों पर औचक चेक किया है। 48 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1320 लीटर कच्ची शराब बरामद बरामद किया है।

PunjabKesari
SSP ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगान के लिए कर्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कोई भी कानून व्यवस्था को तोड़ता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static