एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर... 6 की मौत, 18 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2016 - 10:08 AM (IST)

गोरखपुर:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चल रहे पूजा समारोह में एक बेकाबू कार घुस गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 18 से अधिक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला गौरी बाजार थानाक्षेत्र के पननहा गांव का है। जहां पर पूजा के दौरान लोकनृत्य कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान गौरी बाजार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार कार्यक्रम में घुस गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई व 18 से अधिक लोग घायल हो गए। 

वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मरने वाले 6 लोगों में 2 महिलाएं व 4 पुरुष थे। इस घटना के बाद पुरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।