गोरखपुरः जानिए सांसद के तौर पर रविकिशन कैसे कर रहे हैं कोरोना से लड़ने के लिए काम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 07:21 PM (IST)

गोरखपुरः कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में भी नेता से लेकर प्रशासन तक अलर्ट मोड पर हैं। वहीं गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने खास बातचीत में साझा किया कि कोरोना वायरस से वह कितने अलर्ट हैं और अपने संसदीय क्षेत्र में वह क्या-क्या तैयारियां की हैं। साथ ही सांसद के तौर पर वह कैसे कर रहे हैं कोरोना से लड़ने के लिए काम?

कोरोना वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रखे हुए हैं आप?
रविकिशन- देखिए ब्राह्मण का बेटा हूं इसलिए सबसे पहले सुबह उठकर पूजा करता हूं। 1-2 घंटे कसरत करता हूं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल कर रहा हूं। इसके बाद अनाज बांटने का कार्यक्रम शुरू हो जाता है। फोन बजता है जहां दिक्कत हो वहां पर निराकरण के लिए आदमी भेजता हूं।

गोरखपुर से कोरोना महामारी के बीच संतोषजनक खबर आई है
हम जनता के लिए ही हैं। गरीब परिवारों को एक साथ राशन पहुंचाते हैं। 5 मंडल अध्यक्ष व टीम है। 7 लाख जनता ने हमें वोट दिया हमारे ऊपर विश्वास किया। इस वक्त सेवा नहीं किया तो लानत है जिंदगी पर। इस वक्त कोई छोटा बड़ा जात नहीं, हिंदू व मुस्लिम नहीं बस देश की सेवा करना है। इतना भी नहीं कर पाए तो राजनीति छोड़ कर बैठ जाना चाहिए।

SDM गौरव जी ने डोर-टू-डोर डिलीवरी के लिए एक एप बनाया है
हमारे DM व SDM बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। लिहाजा गोरखपुर में एक भी केस अभी नहीं है। बस्ती में एक केस आया था उसकी मौत हो गई दुखद है मगर महादेव की कृपा है कि अब एक भी केस नहीं है। हॉस्पिटल में स्थिति अच्छी है। लोगों को क्वारंटाइन करवा रहे हैं। 500 से अधिक डॉक्टर हैं।

आपका प्रस्ताव था कि विदेश संबंधित कामों के लिए जिले में क्षेत्रिय कार्यालय बनना चाहिए
हमने इस बाबत CM और PM दोनों को पत्र भी लिखा है ताकि जनता को विदेश से संबंधित कामों के लिए दिल्ली न भागना पड़े। गोरखपुर के लगभग 5 लाख लोग विदेशों में रहते हैं।

भोजपुरी में अश्लीलता बढ़ गई है इस पर क्या कहेंगे
नए लड़का लोग आए हैं वह तुरंत सफलता पाने के लिए यह सब रास्ता अपना रहे हैं। लोगों का इसपर रिएक्शन भी आने लगा है। ये वेकअप बेल है कि सुधर जाओ।

कोरोना संकट के बीच गोरखपुर में क्या-क्या सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं?
चावल, आटा, चीनी साबुन तेल आदि के साथ-साथ महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

 

 

 

Ajay kumar