UP पुलिस के निशाने पर गोरखपुर के माफिया, बनी टॉप-10 कुख्यातों की लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 11:32 AM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में बदमाशों व माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं को लेकर सख्त हैं। विकास दुबे केस के बाद अब यूपी पुलिस के निशाने पर गोरखपुर के माफिया हैं। जिले के टॉप टेन क्रिमिनल की लिस्ट बनी है।

बता दें कि सीएम योगी ने प्रदेशभर के बदमाशों पर शिकंजा कसने के कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं एसएसपी के निर्देश पर जिला स्तर पर टॉप टेन बदमाशों की सूची बनाई गई है। सभी सर्किल, जिला, रेंज स्तर पर सक्रिय बदमाशों को चिन्हित किया गया है। टॉप टेन के अलावा 100 अन्य बदमाशों की भी पुलिस ने सूची बनाई है।  कई कुख्यात डबल मर्डर करके फरार हैं।

ये हैं गोरखपुर के टॉप टेन माफिया-
1- कुख्यात राघवेंद्र यादव, एक लाख का इनामियां
, थाना झगहा
2- राकेश यादव थाना गुलरिया
3- प्रदीप सिंह, 53 मुकदमे

4- सुधीर सिंह ब्लाक प्रमुख
5- माफिया विनोद उपाध्याय
6- माफिया अजीत साही
7- कुख्यात बदमाश सुभाष शर्मा
8- शातिर लुटेरा राधेश्याम यादव
9- सत्यव्रत राय
10- शैलेंद्र प्रताप सिंह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static