Gorakhpur News: पिता ने फांसी लगाने से रोका तो बौखला उठा बेटा, ईंट से कूंच-कूंचकर मार डाला

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 09:42 AM (IST)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बेटे ने अपने पिता को ईंट से कूंच-कूंचकर मार डाला। इस वारदात को अंजाम देते ही आरोपी बेटा मौका से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला जिले के पिपराइच में हरखापुर गांव का है। यहां बुधवार की रात करीब 12 बजे सत्यप्रकाश तिवारी उर्फ सकरम और उसके बेटे कन्हैया तिवारी के बीच झगड़ा हुआ। सत्यप्रकाश तिवारी ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। कन्हैया पहली पत्नी का बेटा है। वहीं, उसकी सौतेली मां शादी के कुछ साल बाद घर छोड़कर चली गई थी। जानकारी के मुताबिक, कन्हैया को शराब की लत है। वह हर रोज शराब पीकर अपने पिता को इसी बात के लिए कोसता था। साथ ही खुद की शादी कराने की मांग करता था। इससे आहत होकर अक्सर सत्यप्रकाश गांव के मंदिर में रात गुजारते थे।

आरोपी ने 20 बार किया ईंट से हमला
पड़ोसियों ने बताया कि ''सत्यप्रकाश तिवारी और कन्हैया के अलावा घर में कोई नहीं रहता था। देर रात कन्हैया शराब पीकर आया था और फिर उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस बार कन्हैया ने सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन पिता ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपने पिता को पीटना शुरू कर दिया। इसी झगड़े के दौरान उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर पिता के सिर पर मारनी शुरू कर दी। उसने 20 बार चेहरे और सिर पर ईंट से हमला किया। जिससे पिता पूरी तरह से लहूलुहान हो गया। इस घटना के बाद वो मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने खून से सनी ईंट को एविडेंस के रूप में बरामद किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static