गोरखपुर: एक बार फिर ‘स्वान गुल्लू’ को दुलारते नजर आए CM योगी, जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 11:36 AM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं। दौरे के दूसरे दिन शानिवार को उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने सुबह की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ किया। वहीं दूसरी तरफ जनता दरबार में आए हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं को भी सुना और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निस्तारित करने का आदेश भी दिया।


इस दैरान एक बार फिर से मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ का पशु प्रेम दिखाई दिया। मंदिर प्रांगण में आए हुए नए स्वान गुल्लू को सीएम योगी दुलारते नजर आए। गुल्लू भी उनके साथ अठखेलियां करता हुआ नजर आया। वहीं मन्दिर प्रांगड़ में पहले से मौजूद कालू स्वान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब बुलाया तो वह आनंदित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लिपटने की कोशिश करने लगा।

Content Writer

Umakant yadav