BKUअध्यक्ष नरेश टिकैत ने की कृषि कानूनों की आलोचना, कहा- सरकार और BJP भरोसे के लायक नहीं

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 08:17 AM (IST)

गाजियाबाद: बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कृषि कानूनों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार और भारतीय जनता पार्टी विश्वास के लायक नहीं हैं। दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजियाबाद में किसान यूनियन की मासिक बैठक में टिकैत ने यह बात कही।

बीकेयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन लंबे समय तक चलेगा, इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा और सरकार भरोसे के लायक नहीं हैं।

टिकैत ने कहा कि सत्यपाल मलिक (मेघालय के राज्यपाल) जैसे और लोग आगे आएंगे। किसान उनकी सच्चाई का सम्मान करते हैं। भाजपा सांसद अब घुटन महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सत्यपाल मलिक ने रविवार को किसान आंदोलन के समर्थन में बयान दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static