मनीष गुप्ता हत्याकांड: सरकार ने अपना वादा किया पूरा, मीनाक्षी गुप्ता को OSD पद पर दी नियुक्ति

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 04:08 PM (IST)

कानपुर: गोरखपुर में जिले पुलिस उत्पीड़न से मनीष गुप्ता की हुई मौत मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना  किया वादा पूरा कर दिया है। दरअसल, मनीष की मौत के बाद योगी सरकार ने मनीष की पत्नी को नौकरी और आरोपीयों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था।  मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने मंगलवार कानपुर विकास प्राधिकरण में  OSD   के पद नियुक्ति मिल गई है। इस दौरान उनके बेटे अविराज, भाई सौरभ गुप्ता और चाचा ईश्वरचंद मौजूद रहे।

बता दें कि कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता और उनके दो साथियों को पुलिस ने होटल चेकिंग के नाम पर जमकर पीटा था। बाद में उनकी मौत हो गई। जबकि दो लोगों को पीटकर छोड़ दिया था। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगया था। मनीष गुप्ता की मौत के बाद कानपुर से गोरखपुर तक काफी हंगामा हुआ।  मामले की जांच कर रही  एसआईटी ने फरार  निरीक्षक (इंस्पेक्टर), तीन उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) और दो आरक्षी (कांस्टेबल) की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बाद में इनाम राशि को बढ़ा कर एक  एक लाख कर दिया गया। गोरखपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static