अखिलेश बोले- 2022 में सपा की सरकार बनना तय, भाजपा सरकार से जनता परेशान

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 08:33 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भरोसा जताया कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पार्टी की सरकार बनेगी। यादव ने यहां जारी बयान में दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से ऊब गई है क्योंकि इस सरकार ने जनता से किये कोई भी वादे पूरे नहीं किये । उन्होंने आरोप कि भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है। उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है। जो विकास कार्य समाजवादी सरकार ने किए भाजपा उनकी नकल भी नहीं कर सकती है। जनता सब देख रही है। जनता को बस सन् 2022 का इंतजार है। जब चुनाव में वह भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार को सत्ता में लाएगी।

यादव ने यहां इस्कान, दिल्ली के स्वामी महामंत्र दास जी से आशीर्वाद भी लिया । उन्होंने कहा भाजपा की नकारात्मक दिशा है जबकि सकारात्मक विचार से ही समाज का भला होता है। च्च्नई हवा है, नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ है।च्च् श्री यादव ने कहा कि तीर्थ स्थलों का विकास समाजवादी सरकार में ही हुआ था। अयोध्या, गोवर्धन के परिक्रमा पथ पर सड़क, लाईट, छाया की व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा के लिए की गई थी। मथुरा, काशी में भी सुंदरीकरण की योजनाएं लागू की थी। स्वामी महामंत्र दास ने अखिलेश को आशीर्वाद देते हुए भविष्यवाणी की कि सन्2022 में वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा उनकी शुभकामनाएं अखिलेश के साथ है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने विकास कार्य कराए थे। उन्होंने नीतिपूर्ण काम किया है। सभी के प्रति समानता का व्यवहार होना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static