अन्नदाता किसानों की हितैषी नहीं सरकार, दिल्ली में उन्हें कुचला जा रहाः अलका लांबा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 07:40 AM (IST)

बाराबंकी: कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मंगलवार को जिले के कस्बा जहांगीराबाद में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने महिलाओं किसानों, नौजवानों व महंगाई, बेराजगारी पर बोलते हुए जनता को जागरूक किया।



हमारे देश के अन्नदाता को दिल्ली में उसे कुचला जा रहा
उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के अन्नदाता को दिल्ली में उसे कुचला जा रहा है उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, आंसू के गोले छोड़े जा रहे हैं। पीड़ित किसानों ने जिस दिन हल चलाना छोड़ा तो देश भुखमरी की कगार पर होगा। किसान न्याय के लिए भटक रहा है। डबल इंजन सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार को तानाशाह सरकार बताया।



भाजपा सरकार में दुष्कर्म के दोषी सांसद, विधायक शामिल
महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय पर बालते हुए उन्होंने जनता को एक पोस्टर दिखाया जिसमें भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दुष्कर्म के दोषी सांसद, विधायक शामिल हैं। सरकार उन्हें सजा दिलाने के बजाए बचाने का काम कर रही है। उन्होंने संकल्प लिया कि महिला कांग्रेस कन्या भ्रूण की जांच किसी भी कीमत नहीं होने देगी। बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बेटियों को आर्थिक न्याय के तहत काम देने का वादा किया। कहा कि समूह बनाकर महिलाएं पैड बनाने की तैयारी करें। इसके पूर्व कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही महिलाओं को सबल बनाने का काम किया है।

Content Writer

Ajay kumar