निषाद समाज के कल्याण के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: संजय निषाद  बोले- अब गोली में नहीं बोली में ताकत है

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 11:56 PM (IST)

अमेठी: निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को कहा कि मछुआरों के कल्याण के लिये उनकी सरकार ठोस कदम उठा रही है। निषाद ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मछुआरा समाज के लोग राजनीति के शिकार थे लेकिन आज मत्स्य मंत्रालय अलग हो गया है। वहां से बजट मिल रहा है। फ्री में बीमा मिल रहा है। मछुआ कल्याण कोष की स्थापना उत्तर प्रदेश में हो रही है।       

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की आलोचना
पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की आलोचना करते हुये उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं है कि भाजपा राम को बेचती है। भगवान राम भारतीय संस्कृति के द्योतक है। भगवान राम और निषाद राज एक दूसरे के पूरक थे। उन्होंने अपने बड़े भाई निषाद को गले लगाया था। निषाद राज का किला भी पुरातत्व विभाग ने खोज निकाला है। वहां एक ऐतिहासिक मूर्ति भगवान राम और निषाद राज की मिली है। भगवान राम का मंदिर बन रहा है।

अब गोली में नहीं बोली में ताकत है
सपा के राज में राम मंदिर बनाने गए थे तो गोलियां चली थी और बन्दूक के दम पर लोगों को दबाने का प्रयास किया गया था लेकिन लोगों ने कमल का बटन दबा कर मंदिर बनाने का काम किया है। अब गोली में नहीं बोली में ताकत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

Recommended News

static