व्यापारियों को परेशान कर रही है सरकार: रोहित अग्रवाल
punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 01:37 AM (IST)
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा दुकानों पर छापेमारी करके लगातार व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है जिससे उनमें खौफ का माहौल छाया हुआ है।
अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि सरकार की नोटबंदी और जीएसटी से कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। वाणिज्य कर के अधिकारियों के कारण व्यापारी वर्ग अपनी दुकानें खोल नहीं पा रहे हैं जिससे उन्हें भारी नुकसान होने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है जिससे व्यापारी नाराज हो रहे हैं। दुकानें बंद होने से आम जनता को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें रोजमर्रा की चीजों को खरीदने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन सरकार को न तो व्यापारियों से कोई सरोकार है और न ही आम जनता से।
सरकार तो केवल कुछ चंद पूजीपतियों का ही दुख दर्द समझती है। बिना व्यापारी की जानकारी के जीएसटी के नाम पर व्यापारियों से वसूली की जा रही है उनका शोषण किया जा रहा है। अग्रवाल ने सरकार से मांग करते हुये कहा कि छापेमारी को तुरंत बंद कराये और व्यापारियों के हित में कोई ठोस कदम उठाये जिससे व्यापारियों में बन रहा खौफ का माहौल दूर हो और व्यापारी वर्ग निश्चिन्त होकर अपने व्यापार को सुगमतापूर्वक चला सके।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- फर्जी वोट बनवाने की साजिश; बूथों पर सतर्क रहें सपा कार्यकर्ता

