UP में गाय और गोबर की सरकार, योगी बाबा से नहीं संभलेगा प्रदेशः भीम आर्मी

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 05:09 PM (IST)

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 16 वर्ष के किशोरी की हत्या पर भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर अपना बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि यह गाय और गोबर की सरकार है। उन्होंने कहा कि ये जो सत्ता सिंहासन पर बाबा बैठे हैं उनसे प्रदेश नहीं संभलेगा। यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  हाथरस की घटना हुई, कासगंज की, भदोही की, बलराम की घटना हुई और आज अलीगढ़ में घटना हुई, प्रदेश में बहन बेटियों की हत्याएं हो रही हैं, यहां लड़कियां सुरक्षित नहीं है, इसीलिए भीम आर्मी कल रात से यहां डेरा डाले हुए हैं, क्योंकि हम जानते हैं हाथरस कांड में पुलिस ने क्या किया। उन्होंने बताया कि परिवार के लिए आर्थिक सहायता हेतु 50 लाख की डिमांड भी रखी गई है।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi