नरेश टिकैत का बड़ा बयान- ट्रैक्टर रैली में शहीद किसान की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 10:33 AM (IST)

बागपत: दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा करते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत भोले भाले किसानों को गुमराह किया गया है, जिसकी जांच किए जाने की जरूरत है। जानकारी मुताबिक टिकैत ने कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन में हुई हिंसा और उपद्रव से उनका व उनके किसान संगठन से कोई लेना देना नहीं है। दिल्ली ट्रैक्टर परेड में किसान की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। किसान तो भोला है। किसान को दिल्ली के रास्तों की जानकारी तक नहीं है। उसने तो कभी दिल्ली के रास्ते तक नहीं देखे। दिल्ली पुलिस की ढिलाई की वजह से ही किसान लालकिले तक पहुंचे। बैरियर इतने कमजोर थे कि इससे दिल्ली पुलिस की नाकामी साफ दिखाई देती हैं।

बता दें कि मुजफ्फरनगर जाते समय कुछ देर बागपत में रुके टिकैत ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में आज जो कुछ हुआ, वह निंदनीय है। ऐसा लगता है कि किसानों को जानबूझ कर लाल किले का रास्ता दिखाया गया। दिल्ली पुलिस की बैरीकेडिंग कमजोर थी। किसान दिल्ली के रास्ते नहीं जानते, उन्हें एक साजिश के तहत जाने दिया गया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि किसान आंदोलन जारी रहे। कोई किसानों को गुमराह कर रहा है। सरकार को घटना की जांच करानी चाहिए। गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर हिंसा की इजाजत कतई नहीं दी जा सकती। पुलिस की कार्रवाई से किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाना चाहिए। एक किसान की जान गई, उसके परिजनो को सरकार मुआवजा दे।

उन्होंने कहा कि इससे किसान डरने या घबराने वाले नही है। उनका आंदोलन तीनो कृषि बिल वापस न होने तक जारी रहेगा। उन्होने कहा कि किसानो का आंदोलन जारी रहेगा चाहे सरकार किसानों को धरना स्थल से उठा भी दे। उधर रामपुर में दिल्ली हिंसा में मारे गये बिलासपुर तहसील की ग्राम पंचायत डिबडिबा निवासी नवरीत सिंह के परिवार में कोहराम मचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static