पेट्रोल, डीजल के दामो में वृद्धि को तुरंत वापस ले सरकार: कांग्रेस
punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 08:37 PM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रत्येक नगर टूण्डला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना में तथा ब्लॉक पर सांकेतिक धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में सांकेतिक धरना के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय इस प्रकार से पेट्रोल, डीजल के दामो में वृद्धि को तुरंत वापस लेना चाहिए। जिससे जनता पर अधिक बोझ न पड़े क्योकि जनता की कमाई आज न के बराबर है और बहुत से लोग तो बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी इस जनविरोधी सरकार की होगी।