लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट न करे सरकार: अखिलेश

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 03:16 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने बिना नये चुनाव कराये ग्राम पंचायतें भंंग कर दी हैं। बड़े-बडे चुनाव तो हो रहे हैं लेकिन लोकतंत्र में जन प्रतिनिधित्व की सबसे छोटी इकाई के चुनावों के लिए सरकार अपने को अक्षम बता रही है। ऐसी सरकार उत्तर प्रदेश क्या चलाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट न करे।

गौरतलब है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हुआ जबकि क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत कार्यकाल क्रमश: 14 जनवरी और 18 मार्च को समाप्त हो रहे हैं। ग्राम प्रधानों, सदस्य ग्राम सभा, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के चुनाव एक साथ होंगे। वर्तमान में, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है और अंतिम मतदाता सूची अगले महीने प्रकाशित होने की उम्मीद है।विकास खंड के सहायक विकास अधिकारियों को ग्राम सभा के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है, एसडीएम को ब्लॉक प्रमुख के स्थान पर नियुक्त किया जाएगा और जिला मजिस्ट्रेट जिला पंचायत का प्रशासक होगा।  

 

Ramkesh